Rajasthan CET Graduation Level Recruitment 2022 : राजस्थान CET ग्रेजुएट लेवल का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करे आवेदन : राजस्थान में सरकारी नोकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों भर्ती की परीक्षा देने से पहले एक परीक्षा पास करनी होती थी। लेकिन अब राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान में Common Eligibility Test (CET) लागु किया गया है। जिसके तहत अब राजस्थान में आयोजित होने वाली 15 प्रकार की भर्तियो में पहले CET एग्जाम पास करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य भर्ती परीक्षाओ के लिए पात्र होगा। CET की परीक्षा के बिना अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए पात्र नही होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा हर वर्ष CET Exam का आयोजन करवाया जायेगा। राजस्थान CET के तहत 8 भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए गए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिक वर्गीय सेवा सम्मान पात्रता परीक्षा 2022 के तहत अलग-अलग आठ भर्तियों के विज्ञापन जारी किए गए हैं। राजस्थान सीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से शुरू होकर 03 नवंबर 2022 तक चलेंगे। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 04 जनवरी से लेकर 09 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जानकारी और विस्तृत विज्ञापन नीचे दिया गया हैं।
Rajasthan CET Graduation Level Recruitment 2022 Post Details
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए निमानलीखित पद रखे गए हैं, जिनका पदवार वर्गीकरण आप नीच दी गई टेबल में देख सकते हैं।
विभाग का नाम | पद का नाम | पदों की संख्या |
महिला अधिकारिता | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) | 176 |
जल संसाधन विभाग | पटवारी | 272 |
जल संसाधन विभाग | जिलेदार | – |
गृह रक्षा विभाग | प्लाटून कमांडर | 43 |
राजस्व मंडल | तहसील राजस्व लेखाकार | 1923 |
कोष एवं लेखा विभाग | कनिष्ठ लेखाकार | 198 |
कारागार विभाग | उप जेलर | 49 |
समेकित बाल विकास सेवाएं | पर्यवेक्षक | – |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2nd | 335 |
Rajasthan Common Eligibility Test 2022 Application Fees
आवेदक अपनी श्रेणी के अनुरूप निम्नानुसार शुल्क राज्य के निर्धारित ई–मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से चयन बोर्ड को ऑनलाईन जमा करवायें।
- (क) सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु रूपये 450/
- (ख) राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु –रू 350/
- (ग) समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु रूपये 250/
- (घ) कार्मिक विभाग के परिपत्र कमांक 4.8 (3) कार्मिक / क-2 / 18 दिनांक 02.05.2018 के अनुसार सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, के लिये अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क रूपये 250/- देय है।
Rajasthan CET Graduation Level Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आयु सीमा इस प्रकार रखी गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
विभाग का नाम | पद का नाम | आयु सीमा |
महिला अधिकारिता | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) | 18 से 40 वर्ष |
जल संसाधन विभाग | पटवारी | 18 से 40 वर्ष |
जल संसाधन विभाग | जिलेदार | 18 से 40 वर्ष |
गृह रक्षा विभाग | प्लाटून कमांडर | 20 से 40 वर्ष |
राजस्व मंडल | तहसील राजस्व लेखाकार | 21 से 40 वर्ष |
कोष एवं लेखा विभाग | कनिष्ठ लेखाकार | |
कारागार विभाग | उप जेलर | 18 से 40 वर्ष |
समेकित बाल विकास सेवाएं | पर्यवेक्षक | 18 से 40 वर्ष |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2nd | 21 से 40 वर्ष |
Rajasthan CET Graduation Level Recruitment 2022 Educational Qualification
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार रखी गई है।
विभाग का नाम | पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
महिला अधिकारिता | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
जल संसाधन विभाग | पटवारी | Graduate + Computer Course |
जल संसाधन विभाग | जिलेदार | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
गृह रक्षा विभाग | प्लाटून कमांडर | भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या उसके समतुल्य अहर्ता, या नायक सूबेदार या उससे ऊपर की रैंक का सम्यक रूप से भूतपूर्व सैनिक |
राजस्व मंडल | तहसील राजस्व लेखाकार | Graduate |
कोष एवं लेखा विभाग | कनिष्ठ लेखाकार | |
कारागार विभाग | उप जेलर | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
समेकित बाल विकास सेवाएं | पर्यवेक्षक | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2nd | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
Rajasthan Common Eligibility Test 2022 Questions Paper
समान पात्रता परीक्षा एक चरणीय परीक्षा होगी जिसमे बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे,यानि सीईटी के पेपर में जितने भी प्रश्न होंगे वह बहुविकल्पीय होंगे, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित होने के पश्चात सभी अभ्यर्थियों के अंकों को सार्वजनिक किया जाएगा, इस परीक्षा हेतु कोई न्यूनतम उत्तरण अंक नहीं होंगे जबकि किसी पद विशेष की भर्ती के समय इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे I
Rajasthan Common Eligibility Test 2022 Validity
राजस्थान Common Eligibility Test में अर्जित अंकों की वैधता अवधि 3 वर्ष की रहेगी यथार्थ कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में एक बार परीक्षा देने के बाद 3 वर्ष तक संबंधित पदों के लिए आवेदन हेतु पात्र माना जाएगा, परीक्षा में बैठने के लिए किसी भी उम्मीदवार के लिए कोई सीमा नहीं रखी गई है आयु संबंधी एवं पात्रता के आधार पर कोई भी व्यक्ति अपनी रैंकिंग सुधारने कितनी भी बार सामान पात्रता परीक्षा में भाग ले सकता है इस अवसर अधिक अंक अर्जित करेगा उसे पात्रता गिना जाएगा
How to Apply Rajasthan CET Graduation Level Recruitment 2022
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना हैं।
- इसके पश्चात आपको राजस्थान सीईटी के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- इसके बाद आपको अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- फिर इसके पश्चात अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
Rajasthan Common Eligibility Test 2022 Important Links
Form start Date | 22 September 2022 |
FormLast Date | 03 November 2022 |
Last Date extended notice | Click Here |
Rajasthan CET 2022 Notification | Click Here |
Exam Date Notice | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |
Rajasthan CET 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
राजस्थान कॉमन एलजिबिलिटी टेस्ट 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Rajasthan CET 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।